भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भीषण आंधी और तूफान ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। आंधी के कारण बिजली के खंभे गिरने और तारों पर पेड़ टूटने से शहर के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह गुल है। इस ब्लैकआउट का सबसे बुरा असर शहर की लाइफलाइन बन चुके टोटो परिचालन पर पड़ा है। बिजली न होने के कारण टोटो चार्ज नहीं हो पा रहा है। जिससे बुधवार को सड़कों से लगभग 80 फीसदी टोटो नदारद रहे। इस वजह से आम यात्रियों, दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को भारी किल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ा। टोटो चार्ज नहीं होने से सड़कों पर पसरा सन्नाटा यह भी पढ़ें- पेज चार की लीडबिजली संकट शहर के मोजाहिदपुर, आदमपुर, बरारी, तिलकामांझी और नाथनगर जैसे बड़े इलाकों में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। आम तौर पर इन इलाकों की...