सिद्धार्थ, मई 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक तालाब के दलदल में दो दिनों से फंसी गाय की जान युवकों के प्रयास से बच गई। युवकों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला।बसडिलिया गांव निवासी दीप यादव ने बताया गांव के तालाब के दलदल में एक गाय दो दिनों से फंसी थी। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। मंगलवार को गांव के व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी तो तुरंत वह गांव के मोगीस फारूकी, इमरान फारूकी, अफ्फान फारूकी व राशिद फारूकी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां युवाओं के साथ मिलकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दलदल में फंसी गाय को बाहर निकलने में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया चूंकि गाय दो दिन से उसी में फंसी थी, ऐसे में वह कमजोर हो गई थी। इससे बाहर निकालने में अधिक समस्या हुई। दीप ने बताया कि दलदल...