भदोही, सितम्बर 10 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में पतित पावनी के जल स्तर में दो दिनों से बढ़ोत्तरी बंद है। हालांकि चेतावनी बिन्दु के करीब पानी पहुंच गया था। लेकिन अब कम होने से कीचड़ बस्तियों के आसपास जमा हो गया है। इससे बीमारियों का डर बना हुआ है। हालांकि जिले में अभी तक किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हैं। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में दो दिनों से गंगा नदी का जल स्तर स्थिर है। उसके पहले घटाव जारी था। गुरुवार को भी नदी का पानी स्थिर रहा। आशा जाहिर किया कि आगामी दिनों में एक बार फिर पानी कम हो सकता है। गुरुवार को जलस्तर 76.80 मीटर दर्ज किया गया। बताया गया कि गत दिनों पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हरिद्वार का पानी यमुना के जरिए गंगा में आने के कारण दिक्कतें हुई थीं। अभी तो जनपद में ज्यादा दुश्वारियां नहीं हैं। बता ...