मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। विश्वविद्यालय द्वारा 9 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 1748 विद्यार्थियों ने एडमिशन ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है। नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। वहीं सभी वर्ग की छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को भी वैरिफाई करना होगा। अब तक हुए नामांकन में कला संकाय में 1522, विज्ञान संकाय में 222 तथा वाणिज्य संकाय में 4 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है।

हिंदी...