जहानाबाद, मार्च 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। होली पर शांति - व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाके में चौकसी के साथ-साथ फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारियां की गई। दो दिनों के भीतर 16 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में हत्या का प्रयास, पोक्सो व एनडीपीएस एक्ट मामले के आरोपित शामिल हैं। इसमें दो सगे भाई भी हैं। एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार की शाम यह जानकारी दी। खबर के अनुसार मखदुमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकरपुर मिट्ठू गांव में होली की रात बुधवार को छापेमारी की गई जिसमें गांव के निवासी संतोष दास और श्रवण दास गिरफ्तार किए गए। दोनों सगे भाई हैं जिनके विरुद्ध मखदुमपुर थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है। शकूराबाद थाने की पुलिस ने श्रीविगहा गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.