सहरसा, मई 17 -- सत्तर कटैया। प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को लाभुक बच्चों का शत- प्रतिशत आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया है। सीडीपीओ राहुल कुमार मिश्रा ने दो दिनों के भीतर यह कार्य पूरा करने को कहा है। इस संबंध में महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिनों के भीतर यदि काम पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे। यह भी पढ़ें- दो दिनों में यू-डाइस व स्टूडेंट प्रोग्रेशन कार्य पूरा करने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...