दो दिनों में लंबित खाद्यान्न डिस्पैच पूरा करें, डीएम ने दिया निर्देश
सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अगस्त और सितंबर 2026 के खाद्यान्न वितरण के लिए लंबित डिस्पैच दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के उठाव और डिस्पैच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि लाभुकों को समय पर राशन मिल सके। बैठक में नए राशन कार्ड, लंबित ई-केवाईसी, जन वितरण प्रणाली दुकानों की बहाली और खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मत्स्य योजनाओं को गति दें, पात्र लाभुकों तक पहुंचे लाभ : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.