पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। दो दिनों पूर्णिया पुलिस के इतिहास से नया अध्याय जुड़ जाएगा। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पूर्णिया पुलिस के नए कप्तान डॉ शौर्य सुमन मंगलवार को योगदान देंगे। उनके योगदान के साथ ही जिले के पुलिस महकमे की कमान एसएसपी के जिम्मे होगी। अब तक यहां की पुलिस का नेतृत्व एसपी के हाथों में रहा है। कम्यूनिटिंग एवं पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग की व्यवस्था के लिए चर्चित नव पदस्थापित एसएसपी सुस्त एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह पुलिस के प्रति सख्त मिजाजी अधिकारी के रूप में भी चर्चित रहे हैं। अपराधियों एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर उनकी सख्ती के पिछले रिकाॅर्ड से जिले में उनके योगदान से जिले की पुलिसिंग में कुछ सकारात्मक बदलाव की संभावना है। जिले वासी नव पदस्थापित एसएसपी से अभी से आशान्वित हैं।...