भभुआ, मई 6 -- बोले डीपीओ, अंतिम बार मौका दिया गया है, आरटीई से दाखिला नहीं लेने वाले कैमूर के निजी विद्यालयों पर होगी सीधी कार्रवाई जिले के निजी विद्यालय प्रबंधन ने 182 छात्रों का नहीं लिया गया नामांकन शिक्षा का अधिकार के तहत नामांकन लेने के लिए हुआ था अवधि विस्तार (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत चयनित बच्चों के नामांकन में लापरवाही अब निजी विद्यालयों को भारी पड़ सकती है।

विद्यालयों पर कार्रवाई जिला प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ज्ञानदीप पोर्टल से चयनित सभी बच्चों का दाखिला हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके बावजूद कई विद्यालयों द्वारा नामांकन में टालमटोल को गंभीर उल्लंघन मानते हुए प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने साफ कहा है कि नियमों की अनदे...