खगडि़या, सितम्बर 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता मादक पदार्थों के तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 48 घंटे में की गई अलग-अलग छापेमारी में तीन तस्करों को 33 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि एक तस्कर गांजा भरे बैग को यात्री वाहन में ही छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार तस्कर को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी सुपौल जिला से गांजा लाकर मानसी थाना क्षेत्र में इसकी आपूर्ति किया करते थे। इस गिरोह का सरगना बेगुसराय का एक शख्स है जिसकी पहचान करने की पुलिस हरसंभव कोशिस कर रही है। यह भी पढ़ें- 24 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज, भेजा न्यायिक हिरासत में उल्लेखनीय है कि ठोस इनपुट पर पुलिस ने रविवार ...