भभुआ, जून 11 -- मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना की राशि का हिसाब नहीं देने वाले 25 एचएम को चेतावनी प्रति विद्यालय 20 हजार रुपये भेजी गई थी राशि, डीपीओ ने जारी किया निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं करने वाले 25 विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यह भी पढ़ें- दो दिनों में जमा करें उपयोगिता प्रमाण-पत्र, नहीं तो होगी कार्रवाईसख्त रुख योजना एवं लेखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णुकांत राय ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर दो दिनों के भीतर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्...