बहराइच, मई 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के आधा दर्जन प्रगणकों ने महज दो दिनों में जनगणना कार्य पूराकर एक मिसाल पेश की है। तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण चुनौतीपूर्ण जैसे माने जाने वाले जनगणना के कार्य को विशेश्वरगंज के प्रगणकों ने बेहद कम समय में संपन्न किया। इस पर एसडीएम ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में जनगणना कार्य चल रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को करने में विकास क्षेत्र विशेश्वरगंज के सुपरवाइजर पुनीत अग्रवाल, राकेश यादव, आशीष पाण्डेय, मंगल शर्मा, अशोक त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, चांदनी श्रीवास्तव, विनोद कुमारी, अनोखी लाल भास्कर व अरविंद कुमार ने निर्धारित समय से पहले दो दिनों में जनगणना कार्य पूरा कर दिया। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रगणक सम्मानित बुधवार को उपजिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय तथा बीईओ ...