दो दिनों में खर्च नहीं होने पर पीएम आवास की राशि होगी वापस
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत मिली राशि दो दिनों में खर्च नहीं होने पर वापस हो जाएगी। यह राशि दोबारा निगम को नहीं मिलेगी। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। दरअसल केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पूर्व में निर्गत की गई राशि को खर्च करने की समय सीमा 26 सितंबर तक निर्धारित की है। इसके बाद 28 सितंबर से मंत्रालय द्वारा बिल आदि नहीं स्वीकार किए जाएंगे। अगले माह एक अक्टूबर से इंटीग्रेशन मॉड्यूल के तहत आधार आधारित भुगतान लागू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.