फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए न्याय पंचायतवार कर्मचारियों की डयूटी लगायी जा चुकी है जो कि निगरानी कर रहे हैं। दो दिनों में यूरिया की रेक लगने वाली है। इससे जनपद में 84893 बोरी आदि प्राप्त होगी जो सीधे सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों को आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में खाद की कोई कमी नही है। उन्होंने बताया कि खाद को लेकर किसानों के सामने समस्या है तो इसको लेकर कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 052692297733 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायत कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...