दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने के आसार
समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर, हिटी। जिले में रविवार को तेज धूप से लोगों का जीना मुहाल रहा। सुबह से ही तेज चमक वाली धूप ने लोगों को घर में कैद कर दिया। उमस और गर्म हवाओं से लोग शाम तक परेशान रहे। 38 डिग्री तापमान में भी 48 डिग्री जैसी तपिश महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी और गर्म हवाओं के कारण हीट इंडेक्स 8 तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने के आसार जिससे वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर लोगों की आवाजाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.