प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- देल्हूपुर। प्रतापगढ़-प्रयागराज रेलमार्ग पर विश्वनाथगंज स्टेशन से पहले छितपालगढ़ गांव के पास दो दिनों तक निर्माण के चलते रेल फाटक बंद रहेगा। लखनऊ डिवीजन चिलबिला खंड के वरिष्ठ अभियंता अवधेश पाल ने बताया कि प्रयागराज रेलमार्ग पर मंगलवार से गुरुवार तक सुबह दस से शाम छह बजे तक छितपालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर काम कराया जाएगा। इस दौरान ट्रैक पर स्लीपर बदलने के साथ गिट्टी शिफ्ट कराई जाएगी। इससे दिन में छितपालगढ़, पूरे देवजानी, रामपुर खूझी, मल्लूपुर, सराय राजा, बरसंडा गांव के लोगों को परेशानी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...