पटना, मार्च 23 -- प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम सुहाना रहेगा। इससे चैती छठव्रतियों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जरुर होगी। जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पटना में मंगलवार को सूर्यास्त शाम 6:02 बजे और बुधवार को सूर्योदय सुबह 5:49 बजे होगा। सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5.4 और न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री कैमूर में और सबसे कम तापमान 15.7 डिग्री समस्तीपुर व जीरादेई में दर्ज किया गया। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में 5.1 और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 20.0...