गोपालगंज, अप्रैल 6 -- गोपालगंज,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से गोपालगंज समेत बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 8 अप्रैल को मौसम की तीव्रता अधिक रहने की संभावना जताई है। इन दिनों कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटन...