सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को दो दिन के अंदर सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। बुधवार को डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज एसडीओ सुमंत तिर्की, सीओ इम्तियाज अहमद, नप प्रबंधक अप्रण इंदवार सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को दो दिनों के अंदार सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर स्थिति में सुधार नहीं होने पर अतिक्रमण करने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...