दो दिनों के अंदर सभी पात्र बच्चों को उपलब्ध कराएं छात्रवृत्ति : उपायुक्त
दुमका, अगस्त 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, छात्रवृत्ति, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों के निर्माण, विद्यालयों के मरम्मत कार्य, स्मार्ट क्लास, आदिवासी कला केंद्र तथा स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई एवं शैक्षणिक प्रगति के लिए छात्रवृत्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए दो दिनों के अंदर जिले के सभी पात्र बच्चों को छात्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.