मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के पानी टंकी चौक से मिठनपुरा चौक के बीच क्लब रोड में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान को दो दिनों के लिए टाल दिया गया है। संबंधित इलाके के फुटपाथी दुकानदारों के अनुरोध पर उन्हें 48 घंटे की मोहलत दी गई है। अब 11 से 13 अप्रैल तक लगातार अभियान चलेगा।इसको लेकर एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार ने दो मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी है। इनमें 15 पुरुष व पांच महिला जवान शामिल हैं। इसके अलावा मिठनपुरा थानाध्यक्ष को भी मौके पर मौजूद रहने के साथ ही विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक क्लब रोड के दोनों तरफ अतिक्रमित सड़क को खाली कराने के अभियान के दौरान फुटपाथी दुकानों में गैस सिलेंडर की जांच होगी। घरेलू गैस या अवैध सिलेंडर प...