सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा सोमवार की शाम सिमडेगा पहुंचे। परिसदन भवन में एसडीओ एवं सांसद प्रतिनिधि ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डीपीआरओ पलटू महतो भी उपस्थित रहे। सांसद का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे मंगलवार को आयोजित दिशा की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर सांसद ने क्षतिपूर्ति के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- दो दिनी दौरे पर सांसद आज सिमडेगा में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...