दो दिनी दौरे पर कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को आएंगे। लखनऊ से दोपहर 1:30 बजे चलकर 2:20 बजे डीपीएस स्कूल ग्राउंड अरैल हेलीपैड पहुंचेंगे। 2:30 बजे सच्चा बाबा आश्रम में भाजपा यमुनापार के जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। शाम 3:45 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि डिप्टी सीएम रविवार को सुबह 11 बजे कैंटोनमेंट मैरिज हाल में भाजपा महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय सहसों के लिए प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- सेवा-संस्कार सीखने की पाठशाला है प्रशिक्षण वर्ग जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.