प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को आएंगे। महानगर प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम शुक्रवार सुबह 11:15 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे और 11:30 बजे सर्किट हाउस में गंगापार, यमुनापार और महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। दोपहर 1:45 पर पार्षद विनय कुमार मिश्रा सिंटू के आवास बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर पहुंचकर उनके बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम 4:30 सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद सरकार की उपलब्धियों पर उद्बोधन देंगे। उसके बाद ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन में विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार सुबह दस बजे सर्किट ह...