मधुबनी, जुलाई 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के विद्यालयों को करीब दो दशक पूर्व सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न मदों में उपलब्ध कराई गई राशि का डीसी विपत्र अब तक जमा नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। लंबित डीसी विपत्र के कारण राशि का पूर्ण समायोजन नहीं हो सका है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों के एचएम और प्रभारी एचएम की महत्वपूर्ण बैठक 13 जुलाई को बुलाई गई है।

बैठक की जानकारी डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को डीसी विपत्र के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बैठक सुबह 11:30 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा की अध्यक्षता में होगी। विभागीय पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2005-06 और 2007-08 के दौरान विद्यालयों को विभिन्न योजनाओं...