दो दवा विक्रेताओं के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने दाखिल की चार्जशीट
रामपुर, अप्रैल 1 -- कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दवा विक्रेता भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दोनों पर लाखों रुपए की नशीली सिरप बिना बिल के बेचने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने उस्मान और दानिश नाम के दो सगे भाइयों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। क्राइम इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने मंगलवार दोपहर दो अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। वहीं जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों ने करीब 42 लाख रुपए मूल्य की कोडीन युक्त सिरप बिना बिल के बेची। यह सिरप नशे के रूप में दुरुपयोग की आशंका के कारण संवेदनशील श्रेणी में आती है। औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने 3 दिसंबर 2025 को गंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों के पास दवा बिक्री का थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.