दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में हुई अग्नि सुरक्षा की जांच
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जारी अभियान के दौरान शुक्रवार को जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर में 25 से अधिक होटलों, पत्तल फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज आदि की जांच की। जिला अग्निशमन अधिकारी आमिर इसरार और रामनिवास पाण्डेय की मौजूदगी में टीम ने प्रमुख व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण और फायर ऑडिट किया। जहां खामियां मिली, उनको व्यवस्था 15 दिनों में दुरुस्त करने का नोटिस दिया गया।टीम ने कन्हौली चौक, काजीमोहम्मदपुर, गायघाट, सकरा, मुशहरी, कुढ़नी और बंदरा प्रखंडों में लाइव मॉक ड्रिल का आयोजन किया। साथ ही पुरानी बाजार मोतीपुर और करजा थाना क्षेत्र में लोगों को अग्निकांड से सुरक्षित बचने के उपाय सिखाए। निरीक्षण के दौरान सभी संस्थान प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.