दो दर्जन से अधिक अल्पसंख्यकों ने थामा भाजपा का दामन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा पूर्वी जिला के इमलीचट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों से आए अल्पसंख्यक समुदाय के 25 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. सैयद अफरीदी के नेतृत्व में पहुंचे इन लोगों को पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों का पार्टी से जुड़ना यह बताता है कि भाजपा की नीतियों और उनके क्रियान्वयन को लेकर उनमें विश्वास बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कहा कि भाजपा के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की नीति पर मुहर लग गई है। मौके पर अशोक कुमार झा, मनोज ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.