फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- खैरगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने एसजीएम इंटर कॉलेज तिराहा एवं कलूपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान लगभग दो दर्जन वाहनों के चालान कर एक मोटरसाइकिल सीज की। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में कस्बा खैरगढ़ स्थित एसजीएम इंटर कॉलेज तिराहे पर वाहन चेकिंग की गई। जिससे मोटरसाइकिल वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वही फिरोजाबाद हाथवंत मार्ग पर ग्राम कलूपुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग की गई लगभग 80 मोटरसाइकिल की जांच की गई जिसमें से एक मोटरसाइकिल के कागज ना होने पर सीज किया। वहीं लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिल के चालान किए गए। वाहन चेकिंग होने के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...