संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगरपालिका ने शहरी क्षेत्र के दो दर्जन बड़े प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाई है। यह वे प्रतिष्ठान हैं जो समय सीमा पूरा होने के बाद भी पालिका में अभी तक टैक्स नहीं जमा किए हैं। नोटिस के बाद टैक्स नहीं जमा करने पर इन प्रतिष्ठानों से ब्याज के साथ टैक्स वसूल किया जाएगा।पालिका का समूचे शहरी क्षेत्र में आवास व प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूल किया जाता है। इसी टैक्स से नगर में सफाई व पानी आपूर्ति की जा रही है। नालियों का निर्माण और जरूरी इंतजाम किए जाते हैं। पालिका में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठान ऐसे हैं जो हर माह लाखों की आमदनी अर्जित कर रहे हैं, लेकिन टैक्स जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। समय पर टैक्स नहीं जमा करने पर इन प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाई गई है। नपा ईओ अवधेश कुमार भारती ने बताया कि नोटिस के बाद ...