फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। बसपा की जिला स्तरीय बैठक में गांव-गांव पार्टी की नीतियों व रीतियों को पहुंचाने की पदाधिकारियों से अपील की गई। वहीं करीब दो दर्जन लोगो ने भाजपा व सपा छोड़कर पार्टी का दामन भी थामा। प्रयागराज मंडल के मुख्य प्रभारी सतीश जाटव ने आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर जयंती पर लखनऊ स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचे। वहीं बाबू सिंह, सुरेंद्र प्रधान, सुरेश लोधी, रामप्रताप लोधी, मुट्टू प्रजापति, शिवकुमार पाल, अवधेश यादव, छोटेलाल मौर्य, शैलेश लोधी सहित करीब दो दर्जन लोगो ने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरप्रकाश लोधी सूर्य भवन, महेश मिश्रा, गाजी अब्दुर्रहमान गनी, बाराती लाल निषाद, अरविंद चौधरी, सूर्य पाल लोधी, चंदन सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.