मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी/अरेराज। दर्जनों प्रधान शिक्षकों द्वारा राशि की निकासी कर खेल सामग्री का क्रय नहीं करने के संदर्भ में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता की जांच रिपोर्ट पर डीईओ ने अरेराज,हरसिद्धि एवं तुरकौलिया प्रखंड के दो दर्जन एचएम से जवाब-तलब किया है। डीईओ राजन कुमार गिरि ने संबंधित प्रधान शिक्षकों के विरुद्ध पत्र जारी कर कहा है कि डीपीओ द्वारा जांच के क्रम में यह पाया गया है कि दर्जनों विद्यालयों में राशि की निकासी की गई है, लेकिन निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में खेल सामग्री उपलब्ध नहीं पाई गई है जहां खेल सामग्री उपलब्ध भी है वहां मूल्य के अनुरूप क्रय नहीं किया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...