अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा एवं महिला आरक्षी शिवानी सिंह ने पारिवारिक विवाद के दो मामलो में दोनों पक्षों में सुलह कराते हुए थाने से विदा किया। आपसी मनमुटाव एवं पारिवारिक विवाद के चलते दोनों दम्पतियों के मध्य लम्बे अर्से से चल रहे क्लेश की शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों से वार्ता करने के उपरान्त समझा-बुझाकर साथ रहने के लिए राजी किया जिसके लिए दम्पतियों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...