दो दम्पतियों का एक साथ रहने को राजी किया
श्रावस्ती, मई 17 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दो दंपत्तियों के मनमुटाव को दूर कराकर पारिवारिक विवाद सुलझाया गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोलिया निवासी फिराकुन निशा व बलरामपुर जिले के सिगरौरा निवासी इस्लाम के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी तरह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलागांव निवासी उस्मान व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरनिया निवासी खतीजा के मध्य भी पारिवारिक विवाद था। दोनों दंपतियों को प्रभारी उप निरीक्षक शिवशरण गौड़, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, दीनानाथ गुप्ता आदि ने समझा बुझाकर मनमुटाव को दूर किया। इसके बाद दोनों दंपति फिर से साथ रहने को राजी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.