सिद्धार्थ, जून 8 -- लोटन। मोहाना थाना की पुलिस रविवार को एक कार का पीछा कर रही थी। कार लोटन कस्बा के पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि लोटन पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कार को घेर लिया इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में लोटन पुलिस कार व उसके चालक को लेकर थाना पर चली गई। कार क्यों पकड़ी गई, उसमें कोई अपराधी था या कार चोरी की इसकी कोई जानकारी पुलिस नहीं दे रही है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह से ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- पलासी में 1920 बोतल नेपाली शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...