लखनऊ, जनवरी 2 -- बाजार खाला क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई ज़ब दो तार आपस में टकराए और चिनगारी निकलने लगी। पटाखे छूटने जैसी आवाज होने लगी। तार के नीचे और आसपास खड़े लोग भाग खड़े हुए। कुछ ठेले वाले भी अपना सामान छोड़ कर भागे। लोगों ने फ़ोन कर आपूर्ति बंद करवाई तब माहौल शांत हुआ। बाजार खाला क्षेत्र में सुबह 10 बजे यह घटना हुई। इसके कारण लगभग एक घंटा तक आपूर्ति बाधित रही। मौक़े पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कराई। कौवे ने 50 मिनट बंद करा दी बिजली : वहीं, फैजुल्लागंज पावर हाउस की 33केवी लाइन 132 केवी पावर हाउस सहारा सिटी लाइन को एक कौवे ने बंद करा दिया। इसके कारण 50 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 7:00 बजे उक्त लाइन से एक कौवा चिपक गया। इसके कारण लाइन ब्रेक डाउन हो गई। लाइन को सही करा कर 7:50 बजे लाइन चालू कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.