उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। उरई कोतवाली पुलिस और बाराबंकी से आई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा चौराहे के पास सोमवार देर रात को कार में भरकर ले जाए जा रहे लगभग 82 किलो गांजा समेत दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है और दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स फोर्स टीम को मुखबिर से यह सूचना मिली थी के उरई में कुछ लोग नाजायज गांजा लेकर जा रहे हैं। इस पर एएनटीएफ ने उरई कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा। उसके बाद दोनों संयुक्त टीमों ने इकलास पुरा चौराहे के पास घेराबंदी करके कार को रोका और उसकी जांच की तो उसके भीतर चार बोरियों में गा...