चंदौली, दिसम्बर 19 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप से बुधवार की देर शाम दो अंतरराज्यीय तस्करों को 40 हजार रुपए मूल्य की 30 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और आरपीएफ एएसआई राकेश सिंह टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्धों की निगहबानी कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.