बदायूं, अप्रैल 13 -- फैजगंज बेहटा और उसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक-एक तमंचा बोर और कुल चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने आसफपुर निवासी सत्यभान उर्फ कल्लू पुत्र नन्दराम यादव को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसावां पुलिस ने नगरिया भूरी निवासी मिन्टू पुत्र अतिराज उर्फ अतर सिंह को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...