बरेली, अप्रैल 15 -- भमोरा। एक गांव के किशोर का खेत के पास बाइक पर बैठकर दो तमंचों के साथ वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस किशोर की तलाश मे गी है। एक किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किशोर बाइक पर बैठा है। खेत में खडी गेहूं की फसल हरी भरी दिखाई दे रही है। वह अपने पास दो तमंचों को रखे हुए है जिनमें से एक एक को बारी-बारी से देखते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो एक बजरंग दल के कार्यकर्ता ने देखा तो पुलिस को बताया। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक भमोरा पवन कुमार सिंह ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोटो 09- भमोरा में दो तंमचों के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.