कानपुर, जनवरी 29 -- रेलबाजार पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सीओडी पुल के नीचे अवैध रूप से कट्टों को लेकर शातिर घूमते हैं। उनकी तलाश के लिए रात में गश्त बढ़ाई गई थी। बुधवार देर रात को सूचना के आधार पर सीओडी पुल के नीचे से दो आरोपितों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम रेलबाजार के लालकुआं निवासी मोहम्मद आफान और गोविन्द नगर निवासी अंकित सिंह चौहान बताया। पुलिस ने आरोपितों के पास दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित योजना बनाकर लूट जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। ...