आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान दो डॉक्टर सहित चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ.ननकू राम वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजपुर, छिड़ी ब्राह्मण, अतरैठ और कंधरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कंधरापुर और महराजपुर पीएचसी में साफ-सफाई का अभाव दिखा। मरीजों की संख्या कम पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिड़ी ब्राह्मण पहुंचे तो मेले में आए मरीज बैठे मिले। मरीजों से जांच और दवा के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यहां न तो डॉक्टर हैं और न ही फार्मासिस्ट। इस दौरान सीएमओ ने ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच करने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.