जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धीकपुर के प्राक्टर डॉ. रुचिरा शेट्टी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर.एनएमसी बायोमेट्रिक नोडल डॉ. आदर्श कुमार यादव चिकित्सा क्षेत्र के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है।इसे लेकर प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने दोनों डॉक्टर को सम्मानित किया। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित एआई इन हेल्थ केयर के एक विशेष सत्र में मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था। इस सत्र को विश्व में एक साथ लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हेल्थ केयर लेसन की सबसे बड़ी लाइव स्ट्रीम के रूप में आधिकारिक मान्यता भी दी गई। जिसमें मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचिरा सेट्टी एवं डॉक्टर आदर्श यादव ने स्थान बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...