फतेहपुर, जून 19 -- खागा। मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने सैदपुर भुरूही स्थित एक डेयरी से पनीर व खोया तथा चक कटोघन स्थित सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर लिमिटेड चिलिंग प्लांट से मिश्रित दूध का नमूना लिया। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने डेयरी संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। लोगों ने मलूकपुर समेत अन्य क्षेत्रों की डेयरियों की भी जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित और सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मिल्क चिलिंग सेंटर से दूध और घी का नमूना सील यह भी पढ़ें- मिल्क चिलिंग सेंटर व डेरियों पर छापे, 90 किलो घी जब्त यह भी पढ़ें- डेयरी में भंडारित 600 किलो खराब पनीर ...