गया, अप्रैल 18 -- बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर बाजार स्थित एक डीजे दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी गई दो डीजे मशीन बरामद करते हुए घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को दुकानदार रवि शंकर प्रसाद ने बेलागंज थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कांड संख्या 687/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि एसआई अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप गांव से रूद्र राज उर्फ विकास कुमार के घर से दो डीजे मशीन बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर बंटी कुमार और टिकारी थाना क्षेत्र के बैध बिगहा गांव से विक्...