दो डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने किया परेशान
मुरादाबाद, जून 7 -- कुछ दिन सुहावने मौसम के बाद रविवार को तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही निकली तेज धूप शाम छह बजे तक रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को मौसम में कुछ नमी के बाद रविवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हुई। एक दिन में ही तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- मौसम के तेवर: 37 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.