बांदा, मई 21 -- बांदा। जनपद में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री गिरावट आई, पर लू के थपेड़ों व गर्मी से एक भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन आसमान से अंगारे बरसते रहे और तेज गर्म हवाएं राहगीरों के बेहाल करती रहीं। बाजार व शहर की अन्य सड़कें तपिश के चलते दिन भर वीरान रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.0 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में तापमान और गिरने का पूर्वानुमान है। सूरज की गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। पिछले सप्ताह भर से बांदा जनपद देश-दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म चल रहा है। 48 डिग्री तापमान में लोग लू के थपेड़ों से झुलस रहे हैं। गुरुवार को भी तपिश में कोई कमी नहीं आई। सुबह सात बजे के बाद ही आसमान से अंगारे बरसने लगे और सूरज की गर्म किरणों से धरती भी धधकती रही। शहर व...