सोनभद्र, दिसम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार को को न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरने से सुबह गलन अधिक रही। दिन में निकली धूप से लोगों ने गलन से थोड़ी राहत महसूस की। जिले में सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सोनांचल में मंगलवार की सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह के समय लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर 11 बजे धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले। लोगों को जगह-जगह धूप में बैठे देखा गया। जिले में कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.