सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को सुबह से ही धुंध और सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी गलन रही। वहीं शाम होते ही धुंध और सर्द हवा के कारण लोग घरों में कैद हो गए। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। सोनांचल में शनिवार की सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही। पूरे दिन भगवान भाष्कर बादलों में लुकाछिपी करते रहे। वहीं सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी। सर्द हवा के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट से दिन में भी गलन रही। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग...