बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- हिलसा में उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों चालकों को पकड़ा फोटो : हिलसा04-हिलसा उत्पाद थाना में गिरफ्तार चालकों के साथ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय उत्पाद थाना की टीम ने एकंगरसराय के वीर कुंवर सिंह चौक के पास नाकाबंद कर दो पार्सल वाहनों से नौ लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। वाहनों में तहखाना बनाकर शराब छिपायी गयी थी। दोनों चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर जहानाबाद की ओर से आ रहे वाहनों की तलाशी ली गयी। वाहनों के उपर विशेष चैंबर बने थे। इनमें 180 एमएल की 3098 पीस विदेशी शराब भरी थी। बाजार के हिसाब से इसका मूल्य नौ लाख रुपये से अधिक है। गिरफ्तार चालकों की पहचान समस्तीपुर जिला के आसीनचक गांव निवासी रामइकबाल पासवान और वैशाल...